मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली
ऊंचाहार: ईपीएफ का भुगतान न मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है।
रोजगार सेवक संघ की अध्यक्ष पूनम शुक्ला, अर्जुन प्रसाद, वेदांत मिश्र, रवी, शिवबरन, विजय सिंह, शिवप्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, सीमा देवी, सावित्री, सुमन देवी, राजकरन तिवारी, अनिल मौर्य आदि ने बताया कि पिछले दो वर्षों से उन लोगों को ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा मृतकों के आश्रितों को मिलने वाली ईपीएफ की धनराशि भी नहीं दी गई। जिससे हम सभी रोजगार सेवकों को भविष्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी ने बताया कि रोजगार सेवकों से बातचीत की गई है, जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा।