दूल्हा बनकर पहुंचा युवक, पत्नी ने रूकवाई शादी
न्यूज़ डेस्क: डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात गैर जनपद से बारात आई थी। जिसमें द्वारचार के बाद आगे की रस्म शुरू हो गई थी। तभी दूल्हा बने युवक की पत्नी की सूचना पर पहुंची पीआरवी पहुंच गई। जिसने दूल्हा बने युवक की एक और विवाह की बात लड़की के परिजनों को बताई। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने विवाह तोड़ दिया व दूल्हे बने परिजनों से विवाह में हुए खर्च की मांग करने लगे जिसके बाद दोनों पक्षो के लोगो आपस में समझौता कराने का प्रयास करने लगे।
डीह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को अमेठी जिले के एक गांव से बारात आई थी। जिसमें नाश्ता पानी के बाद द्वारचार की रस्मे निभाई गई। इसी दौरान दूल्हा बने युवक की पत्नी को युवक द्वारा किये जा रहे विवाह की बात पता चली जिसके बाद युवक की पत्नी की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने लड़की के परिजनों को जानकारी दी कि जिस युवक से वो अपनी बेटी का विवाह कर रहे है उसकी पहले से पत्नी व बच्चे है।
दूल्हा बने युवक की सच्चाई पता चलते ही लड़की के परिजनों के होश उड़ गये। जिसके बाद परिजनों ने विवाह तोड़ दिया व सच छुपाने के लिए दूल्हे व उसके परिजनों को जमकर लताड़ लगाई और अब तक हुए खर्चे की भरपाई करने की मांग करते हुए दूल्हे व उनके परिजनों को रोक लिया। जिसके बाद दोनों पक्षो में आपस मे सुलह समझौता का प्रयास जारी था। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।