सड़क हादसे में दो महिला पुलिस कर्मी घायल

न्यूज नेटवर्क।
रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रोड पर बहाई गांव के निकट बुधवार को मेला ड्यूटी से लौट रही दो महिला पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।

जहाँ एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का हालचाल लिया।

कोतवाली में तैनात महिला कांस्टेबल अंकिता त्रिपाठी और ममता सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर डलमऊ के प्रांतीय मेले से ड्यूटी कर वापस लौट रही थीं। रास्ते में अचानक उनकी बाइक के सामने मवेशी आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता सिंह की हालत की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

More From Author

You May Also Like