विद्यालय में मेले का हुआ आयोजन, खूब हुई खरीदारी
सुशील शास्त्री
न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली
शिवाधार गर्ल इंटर कॉलेज लोदीपुर उतरावां में शुक्रवार को बाल दिवस के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में अध्यापक और छात्रों ने खरीददारी की। मेले में बच्चों की ओर से दुकान लगाई गई।
इस मौके पर व्यवस्थापक आचार्य संजय तिवारी, प्रधानाचार्य अमित कुमार वर्मा,उप जीशान, विजय सिंह, अनुशासन प्रमुख अजीत यादव, सत्यम सिंह,अनुज बाजपेई, अन्नपूर्णा पांडेय, शिवानी सिंह सोमवंशी,आरती, सौम्या सिंह, हेमा, आराध्या,उमरा, प्रियंका, दिव्यांशी सहित संपूर्ण छात्रों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
बच्चों में निबंध प्रतियोगिता भी हुई, हाई स्कूल में अनुभवी सिंह,छवि सिंह तथा कक्षा नौ में अंशिका और दिव्यांशी ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया,इसी तरह मेले में जिन बच्चों की मुख्य भूमिका रही उनको भी विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया।