Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। बसंतपुर कठोइया में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वदेशी चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 400 से 500 लोगों ने सहभागिता की। बैठक में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यम एवं रोजगार को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में आमजन की भूमिका पर चर्चा की गई।
प्रांतीय संयोजक अमित सिंह वत्स ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादकों और छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला संपर्क प्रमुख बाबू तिवारी, ब्लाक संयोजक रमाकांत लोधी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। निवेश साहू, नाना फौजी, जयलाल, पप्पू, शेखर सिंह, बिंदेश्वरी, राममूर्ति, जयप्रकाश, जेपी तिवारी, संजय वर्मा, आशीष वर्मा, रामविलास, राजा और हरिनाम शर्मा समेत अन्य लोगों ने सहभागिता की।
वहीं अवंतीबाई लोधी इंटर कॉलेज, बदई का पुरवा में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत करीब 15 से 20 प्रतिभाशाली व उत्साही विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को स्वरोजगार, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और भविष्य में उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।