Categories: अपराध

पिता ने छीना मोबाइल तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

न्यूज़ डेस्क।

कोठी थाना कोठी के बराईखेरवा मजरे मीरापुर गांव में मंगलवार देर शाम राजशेखर वर्मा की पुत्री तन्नु (17) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू की है।

 

पुलिस के अनुसार,दो दिन पूर्व पिता ने तन्नु का मोबाइल फोन ले लिया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बात से आहत होकर उसने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया।

 

एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि कि प्रारंभिक जांच में पिता द्वारा मोबाइल फोन पिता द्वारा लेने पर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, जांच जारी है। तनु की मां अपने दो बच्चों के साथ बीते 10 वर्ष पूर्व से गांव में ही अलग रहती है। जबकि तनु अपने पापा व बाबा के साथ रहती थी। संवाद

More From Author

You May Also Like