Categories: अपराध

रेलकोच कारखाने में दो कर्मचारियों नेताओं में हुई मारपीट

न्यूज़ नेटवर्क।

रायबरेली जनपद में लालगंज आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) के प्रशासनिक कार्यालय में मंगलवार दोपहर दो कर्मचारी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस को दोनों ओर से तहरीर दी गई है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल सचिव देवनाथ निर्मल ने आरोप लगाया कि फर्निशिंग कॉन्ट्रेक्ट सेल में तैनात तकनीशियन सुनील कुमार ने सोशल मीडिया ग्रुप में उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे तो सुनील ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर और गले में चोटें आई है।

दूसरी ओर सुनील कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि वह अपने कार्यालय में ड्यूटी पर थे। तभी देवनाथ निर्मल पहुंचे और पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद लात घूसों से पीटा। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान उनके मुंह और घुटने में चोटें आई हैं।

 

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एमसीएफ के पीआरओ अनिल कुमार श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

More From Author

You May Also Like