चेयरमैन पं बृजेश दत्त गौड़ का प्रयास लाया रंग, बनने लगी सड़क

न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली

जनहित के प्रयास के क्रम में 6 माह पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ पंडित श्री बृजेश दत्त गौड़ द्वारा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को एवं माननीय सिंचाई मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी को पत्र देकर डलमऊ पंप कैनाल से लेकर द्वितीय सोपान मुराई बाग टेल तक सिंचाई विभाग की बनी सड़क का डामरीकरण शुद्धिकरण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया था।

उक्त मार्ग डलमऊ क्षेत्रवासियों,नगर वासियों तथा विभिन्न मेला हेतु महत्वपूर्ण मार्ग है जो कि खराब हो गया था जिसका संज्ञान लेकर डलमऊ पावर हाउस से डामरीकरण का कार्य जनहित में प्रारंभ हो चुका है।

जिससे जनमानस एवं प्रशासनिक व्यवस्था हेतु सुगम यातायात में बहुत ही राहत मिलेगी जनहित में कार्य कराए जाने हेतु अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ पं बृजेश दत्त गौड़ ने उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री जी का,माननीय जल शक्ति मंत्री जी सहित विभागीय अधिकारियों का डलमऊ की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

More From Author

You May Also Like