Categories: अपराध

सोना सस्ते में दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, सिपाही गिरफ्तार

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर। सस्ता सोने दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो लाख रुपये की धोखाधड़ी में डायल 112 के दो सिपाहियों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। सिपाहियों ने पीड़ित को नकली नोटों की तस्करी में फंसाए जाने का डर दिखाकर धमकाया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों व जालसाज की गिरफ्तार कराया। एफआईआर दर्ज कर दोनों के निलंबन की कार्रवाई भी की है।

गोरखपुर निवासी शिवम मिश्रा के मुताबिक उनका संपर्क फोन से राजेसुल्तानपुर के देवचंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र व प्रमोद कुमार से हुआ। आरोप है कि इन दोनों ने शिवम को सस्ता सोना दिलाने के नाम पर झांसे में लिया। 50 ग्राम सोना दो लाख रुपये में देने का सौदा तय किया। शिवम को 13 जनवरी को देवरिया बाजार में रुपये लेकर बुलाया गया।

तय तिथि पर शिवम दो लाख रुपये लेकर प्रमोद सिंह और वीरेंद्र वर्मा के पास पहुंचे। दोनों ने दो लाख रुपए लेकर सोना से भरा बैग उन्हें थम दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब शिवम ने बैग खोला, तो अंदर सोने के स्थान पर नकली नोट निकला। शिवम ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर दी। कुछ देर बाद डायल 112 में तैनात सिपाही आदर्श यादव और अनिल यादव मौके पर पहुंचे।

More From Author

You May Also Like