Categories: अपराध

सीतापुर जिले में धारदार हथियार से बड़े भाई ने किया हमला, मौत

धारदार हथियार से बड़े भाई ने किया हमला, मौत
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। हरगांव के परसरा शरीफपुर गांव निवासी मनोज वर्मा (42) की उनके सगे बड़े भाई ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

दोनों भाइयों का मकान आमने सामने है। मामूली विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस अभी अभी मौके पर पहुंची है। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि जांच की जा रही है।

युवक की मौत होने की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में डटी हुई है।

More From Author

You May Also Like