Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
मंडल अध्यक्ष पद से देवेश वर्मा ने दिया इस्तीफा
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। भाजपा मंडल दीनशाह गौरा के मंडल अध्यक्ष देवेश वर्मा ने व्यक्तिगत समस्याओं का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि व्यक्तिगत निजी समस्याओं के कारण वह संगठन के अभियानों एवं कार्यक्रमों में पूर्ण रूप से समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे संगठन के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
देवेश वर्मा ने पत्र में कहा कि भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और विश्वास पहले की तरह अडिग है। संगठन और पार्टी के हित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने मंडल अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में भाजपा परिवार से जुड़े रहेंगे और संगठन के अभियानों, कार्यक्रमों एवं निर्णयों में तन-मन-धन से सहयोग करते रहेंगे।
उन्होंने अब तक मिले मार्गदर्शन, सहयोग और कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए आभार जताते हुए जिला अधत्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।