खांसी की सीरप पीते ही शुरू हुई खून की उल्टियां कुछ देर बाद हो गई मौत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी जिले में हैदरगढ़ ब्लॉक हैदरगढ़ के बारीखेरा गांव के अशोक (22) को खांसी से परेशान होने के बाद सिरफ पीते ही खून की उल्टियां होने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उनको लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

गांव निवासी अशोक की हालत खराब होने के बाद घर वाले उनको लेकर बृहस्पतिवार देर शाम सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कई दिनों से उनके भाई को को खांसी आ रही थी। खांसी से राहत पाने के लिए वह कस्बा के एक मेडिकल स्टोर से कोई सिरफ लेकर आए और पी लिया। सिरप पीने के बाद उनको खून की उल्टियां आने लगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जयशंकर पांडेय ने बताया कि मरीज को सिरफ पीने के बाद खून की पलटी शुरू होने से मौत की बात परिवार ने बताई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

You May Also Like