नाले में मिला अधेड़ का शव, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

न्यूज़ डेस्क: संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार की सुबह बेहटा चौराहे के पास बांबे आवास कॉलोनी के पास नाले में एक अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव को देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पहचान के प्रयास शुरू किए। मृत की पहचान पूरे ओरी निवासी बृजलाल पासवान के रूप में ग्रामीणों ने की। ग्रामीणों का कहना है कि बृजलाल मजदूरी करता था। बुधवार को वह मजदूरी करने घर से निकला था पर लौटकर घर नहीं आया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी संजू का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी का कहना है कि नाले में वह क्या करने गए थे इसकी जानकारी नहीं है। लोग युवक की हत्या करने की आशंका जाग रहे हैं। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। समाचार लिखे जाने तक परिवार जनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like