खतरे के निशान के करीब पहुंच गंगा का जलस्तर, पानी से घिरे 20 गांव

गोपाल त्रिपाठी , डलमऊ – रायबरेली: गंगा का जल लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार पानी बढ़ने से जिले के करीब 20 गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारी अभी कागज पर ही सीमित हैं।

बाढ़ का पानी घर के दरवाजे पहुंच चुका है। रात भर ग्रामीण जाकर रात बिताई। निगरानी चौकियों में कर्मचारी हैं और ना सुविधाएं। एक दिन पहले अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, निर्देश दिए, लेकिन कोई भी तैयारी धरातल पर नहीं दिखी। बाढ़ के हालात ऐसे हैं कि कभी-भी घरों में पानी घुस सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार बेखबर है।

अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह बाढ़ जैसे हालात नहीं होने की बात कह रही हैं। स्थानीय एसडीएम भी अभी आबादी से दूर बाढ़ का पानी होने की बात कह रहे हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि जिलेके 20 गांवों बाढ़ का खतरा बना हुआ है। 

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like