Categories: हादसा

पटाखे से बालक झुलसा

 

रायबरेली। अक्षत सिंह पुत्र दान बहादुर 10 वर्ष निवासी रामगढ़ टिकरिया पटाखा जलाते समय जल गया जिसे परिजनों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अमन पटेल पुत्र सुरेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी पुरे लोधी घर पर पटाखा जलाते समय झुलस गया।

अशोक पुत्र राम नरेश उम्र 14 वर्ष निवासी जोगमद्दीपुर पटाखा जलाते समय झुलस गया। दीपक साहू पुत्र जयकरन उम्र 10 वर्ष पटाखा जलाते समय झुलस गया। इंद्रेश कुमार त्रिपाठी पुत्र कमला कांत उम्र 45 वर्ष निवासी जढ़ैया पटाखा जलाते समय झुलस गए।

डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया है कि घायल अवस्था में पांच लोग आए हुए थे जिनका चार का प्राथमिक उपचार का घर भेजा गया है इंद्रेश कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More From Author

You May Also Like