Categories: हादसा

डीसीएम में घुसी कार, महिला व पुरुष पुलिस कर्मी की मौत

रायबरेली- सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली के रहने वाले विजय बहादुर की बेटी वैशाली डायल 112 लखनऊ में तैनात थीं। गुरुवार को साथ में काम करने वाले सिपाही सागर के साथ कार से अपने घर आ रही थी। कार सागर चल रहा था।
सागर को वापस लखनऊ जाना था। जैसे ही उनकी कार महाराजपुर के पुरवामीर के पास हाईवे किनारे खड़े डीसीएम में जा घुसी। दोनो को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनो सिपाहियों की मौत होने की खबर सुनकर परिवारजन का रो रो कर बुराहाल है।
सागर कानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनो सिपाहियों के परिवारजन मौके पर पहुंच गए हैं। वैशाली के पिता ने बताया कि वैशाली बीमार चल रही थीं, उनका उपचार कानपुर में चल रहा था। अवकाश लेकर घर आई थीं।
सागर वैशाली को घर छोड़कर लखनऊ जाने वाले थे लेकिन समय को कौन जान सकता है। हादसे में दोनों की मौत हो गई है।‌

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like