Categories: अपराध

महिला का मंगलसूत्र व चेन छीन कर भागे बाइक सवार

महिला के गले की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश

लालगंज। लालगंज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राह चलती महिलाएं दहशत में हैं। कब चैन स्नैचिंग हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। गांधी चौराहा के पास रविवार को पैदल जा रही महिला के गले की चेन छीनकर बाइक सवार फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के हांथ पांव फूल गए आनन फानन पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

लालगंज के आचार्य नगर की रीता शर्मा रविवार को पैदल बेहटा चौराहे से गांधी चौराहा की ओर जा रही थी। तभी सतगुरु ट्रेडर्स के सामने दो बाइक सवार बदमाश महिला के गले की चेन झपट्टा मार कर छीन कर भागने लगे। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने में सफल रहे।

मौके पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह व सरेनी थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह सहित पुलिस बल मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दीहै।

More From Author

You May Also Like