Categories: अपराध

रायबरेली में फर्जीवाड़े का खुलासा जालसाजी कर बैंक से लिया 9 करोड़ का लोन 48 पर एफआईआर दर्ज

सशक्त न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली शहर में संचालित बॉब की मुख्य शाखा से फर्जीवाड़ा कर करीब 9 करोड रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मुख्य शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने शहर कोतवाली में 48 लोगों पर केस दर्ज कराया है।

फर्जी तरीके से लिए गए लोन के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है और जांच जितेंद्र कुमार को सौंप गई है। शिव अरुण कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है प्रकरण की जांच कराई जा रही है जांच के बाद जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।

लोन में फर्जी वाले की जानकारी होते ही लोग तरह-तरह के विचार व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फर्जीवाड़ा में बैंक कर्मियों का भी हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल मामले की जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है।

More From Author

You May Also Like