अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार-सड़क दुर्घटना में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

निहालीपुर मजरे कल्यानी गाँव निवासी कल्लू निषाद 40 वर्ष पुत्र रामकेश रविवार को सलोन कस्बे में मछली बेचने गया हुआ था, जहां से देर शाम बाइक से घर लौट रहा था, तभी ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी,जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया था, पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया था, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया था, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, सोमवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाल सजंय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जायेगी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like