श्रीराम कथा आयोजन की प्रथम बैठक सम्पन्न

लखनऊ: 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक लखनऊ में वाल्मीकी रामायण की दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। रामकथा की तैयारियों को लेकर मोती महल लॉन में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक बाजपेई की अध्यक्षता में श्रीराम कथा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ सप्तर्षि मिश्र एवं अधिवक्ता संजीव पाण्डेय ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयोध्यावासी विश्व विख्यात कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से एक सप्ताह तक श्रीराम कथा महोत्सव में भक्ति एवं ज्ञान की गंगा बहेगी।

25 दिसम्बर को कथा का शुभारंभ लोक विख्यात आचार्य अजय याग्निक जी द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ से होना सुनिश्चित है। बैठक में एक विशिष्ट निर्णय लिया गया कि आज से श्रीराम कथा सेवा समिति का मुख्य कार्यालय भारत सेवा संस्थान, मोती महल लान, लखनऊ होगा।

श्रीराम कथा से सम्बंधित जानकारी भक्तजन वहां से प्राप्त कर सकते हैं।बैठक में भारत सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ जे एन मिश्र,वेद प्रकाश त्रिपाठी,श्रीमती प्रज्ञा सिंह ओंकार नाथ सिंह, सुशील दुबे,कैप्टन बंशीधर मिश्र, उदय शुक्ल, संजय मिश्रा,जे पी मिश्र आदि मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like