सराफा व्यवसाई की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दवा

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के क़स्बा के मुख्य चौराहे स्थित मां ज्वेलर्स नाम से संचालित दूकान मालिक के बेटे शोभित कौशल की अग़वा कर हुई हत्या मामले में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा हैं। व्यापारियों ने लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया हैं कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो शोभित ज़िंदा होता हैं। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पासी समेत चार लोगों को हिरासत में लिया हैं।

मामला शुक्रवार दोपहर का है। ऊंचाहार मुख्य चौराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के बगल में संचालित माँ ज्वैलर्स नाम से मदारीगंज मजरे सराएं परसू निवासी राकेश अपनी दुकान चलाते हैं। जिसपर उनका बीस वर्षीय शोभित बैठा था तभी शुक्रवार की दोपहर दो युवक आये और अपने साथ बाइक पर बिठा कर ले गए। थोड़ी देर बाद अगवा करने वाले युवकों में से एक बाइक से वापस लौटा और दुकान में रखी तिजोरी खोलने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान शोभित के पिता दुकान पर आ गए और तिजोरी खोलते हुए धर्मेंद्र पासी नाम के उस युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। ऊंचाहार पुलिस ने इस मामले में घोर लापरवाही करते हुए न तो धर्मेंद्र से पूछताछ की और न ही शोभित को ढूंढ़ने का प्रयास किया। इसी लापरवाही में बारह घंटे बाद सीओ मौके पर पहुंचे तो पुलिस सक्रिय हुई। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और पुलिस को शोभित का शव सरपतहा पुल के पास से धान के खेत में बरामद हुआ।

शनिवार की सुबह जब शोभित का शव सरपतहा पुल के पास से धान के खेत में बरामद हुआ। तब आक्रोशित व्यापारियों ने लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। उधर सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक कुँवर अजय पाल सिंह ने लोगों समझाया बुझाया। इसी दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कड़ी मशक्कत के बाद अपार पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा,अरुण कुमार नौहवार और आसपास के कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारियों ने मार्ग पर से जाम हटा दिया। अभी पुलिस मामले में आधिकारिक तौर पर घटना का कारण बताने से कतरा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि शोभित हत्या मामला रुपए और आभूषण के लेनदेन से जुड़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने घटना का जल्द अनावरण करने का आश्वासन दिया है।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *