Categories:
उत्तर प्रदेश
यूपी के इस गांव में रहते हैं सबसे अधिक पढ़ें लिखे लोग
न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में 75 जनपद हैं। प्रदेश को 18 मंडलों में बांटा गया है। आते हैं। इन मंडलों में 351 तहसील हैं। इतने बड़े प्रदेश में सबसे शिक्षित गांव की बात की जाए तो यह आंकड़ा निकलना कठिन होगा। हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे कि प्रदेश के सबसे शिक्षित लोग किस गांव में रहते हैं। प्रदेश का सबसे पढ़ा-लिखा गांव धौर्रा माफी है, जो कि अलीगढ़ जिले में स्थित है। इस गांव को एशिया का सबसे पढ़ा-लिखा गांव भी माना जाता है।
गांव में हर घर में पढ़े-लिखे लोग रहते हैं। 2011 में गांव की साक्षरता दर 75 फीसदी दर्ज है । वर्तमान में इस गांव का अब यह आंकड़ा 90 फीसदी से अधिक हो गया है। इस गांव के पास अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय संचालित है। ऐसे में गांव में पढ़ाई-लिखाई का माहौल बेहतर है। बताया जा रहा है कि गांव के कई लोग इस विश्वविद्यालय में उच्च पद पर हैं। 2002 में यह गांव लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुका है।
गांव के लोग इस उपलब्धि को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के हर गांव में यह आंकड़ा हो तो
प्रदेश का विकास कोई नहीं रोक सकता।