रायबरेली के डलमऊ में 27 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह दरवाजा खुलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।”

रायबरेली/डलमऊ: रायबरेली के डलमऊ कस्बे में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आफताब नगर निवासी मोहित रैदास (27) पुत्र शिवनारायण मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो मोहित फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही डलमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

More From Author

You May Also Like