शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी को पुनः भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जताया हर्ष।

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली लखनऊ।
जिलाध्यक्ष माध्यमिक वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद (रायबरेली), गणेश कुमार मिश्रा ने अपनी तहसील स्तरीय नवनिर्वाचित समिति सहित शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी जी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुनः लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानाचार्यो को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा जी ने कहा कि विधायक जी कर्मठ, जुझारू, ईमानदार तथा शिक्षकों के लिए अनवरत रूप से संघर्षशील रहे हैं। साफ-सुथरी छवि के चलते श्री द्विवेदी जी का पुनः विधायक निर्वाचित होना निश्चित है। हमारा पूरा संगठन पूरी मेहनत के साथ जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान लगा देगा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार (तहसील प्रभारी लालगंज), धर्मेंद्र मौर्य (ब्लॉक अध्यक्ष), विकेश कुमार (महामंत्री), नैमिष तिवारी (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य प्रधानाचार्य—शशि मौर्य, के.के. मिश्रा, विनोद वर्मा, रमेश मिश्रा, दीपेन्द्र कुमार, अमित कुमार यादव, अनुज वर्मा, सहित दर्जनों की संख्या में प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

More From Author

You May Also Like