Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ बस्तियों में लगेगा डा भीमराव आम्बेडकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली।
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन व सेवा भारती एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा l
इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें डॉ रजत शुभ्रा दास अध्यक्ष नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ,सुनील गुप्ता, विभाग अध्यक्ष सेवा भारती व गया प्रसाद शुक्ला विभाग सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपस्थित रहे सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
गया प्रसाद शुक्ला विभाग सेवा प्रमुख ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर आठ स्थानों पर मेडिकल कैंप का आयोजन कराया जाएगा जिसमें अभाव ग्रस्त नागरिकों को चिकित्सा परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
डॉ रजत शुभ्रा दास ने बताया की संगठन की तरफ से आयोजित इस कैंप में विभिन्न बीमारियों से संबंधित उपचार के लिए चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।
सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जानकारी दी की 12 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक सभी आठ जगह पर इस कैंप का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें चतुभुजपुर मैं अभिनव इंटर कॉलेज,बहराना शक्ति नगर प्राइमरी विद्यालय पूरे कल्लू,अहिया रायपुर काली मंदिर रेवती राम का तालाब,किला बाजार सैयद राजन शिव मंदिर, जैतपुर मलिक मऊ प्राथमिक विद्यालय,गांधीनगर दुर्गा मंदिर व मुंशीगज भीम नगर बस्ती बाबा की कुटी मैं आयोजित होगा।
विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि स्थानीय लोग यहां पर जाकर निशुल्क चिकित्सा परामर्श ले सकते हैं।