रायबरेली। सीएमओ आफिस में तैनात प्रशासनिक अधिकारी को चालक ने पीटा
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सीएमओ कार्यालय में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर देशबंधु पर कार्यालय के ही चालक सुनील ने जानलेवा हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपी चालक ने डॉक्टर देशबंधु के साथ जमकर अभद्रता भी की।
घटना के बाद आरोपी चालक सुनील मौके से फरार हो गया। पीड़ित डॉक्टर देशबंधु ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक सुनील के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस मामले में सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्रा ने आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना सीएमओ कार्यालय में हुई है। घटना के बाद से चालक फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।