Categories: आयोजन

रायबरेली में महाशिवरात्रि पर स्वामी दिव्यानंद गिरि ने किया रुद्राभिषेक

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। गंगा तट पर स्थित सनातन धर्म पीठ बड़ा डलमऊ के बाण लिंगेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि महाराज, आचार्य उमाकांत मिश्र और सुशील शास्त्री की उपस्थिति में स्वामी दिव्यानंद गिरि ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां शिव भजनों और मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

स्वामी दिव्यानंद गिरि ने सभी के कल्याण की कामना की और महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस दिन रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उपस्थित साधु-संतों ने भी अपने प्रवचनों से भक्तों को धर्म का मार्ग दिखाया।

More From Author

You May Also Like