Categories: आयोजन

बाजपेई पुर सोंडासी में महा शिवरात्रि पर ‘एक शाम श्याम के नाम’ भजन संध्या का आयोजन

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाजपेई पुर सोंडासी में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘एक शाम श्याम के नाम’ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कानपुर के अंकुर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार बाबा श्याम के मनमोहक भजन प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी समाजसेवी राजेश त्रिवेदी ने दी।

कार्यक्रम में कानपुर के अंकुर म्यूजिकल ग्रुप के जाने-माने कलाकार अपनी मधुर आवाज़ से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कलाकारों में काजल, महिमा, प्रेमांशु मिश्र और सज्जन दुबे बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस भक्तिमय संध्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे, जिनमें अभिषेक शुक्ल, विनोद वाजपेई, आनन्द मिश्र, आशीष तिवारी, दुर्गेश, जगन्नाथ दुबे, पुनीत त्रिवेदी और सुनील बाजपेई प्रमुख हैं। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बनाएगा।

More From Author

You May Also Like