Categories: हादसा

अमेठी में भीषण सड़क हादसा दो की मौत 16 घायल

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा, चार ट्रक, बस और कार क्षतिग्रस्त, दो ट्रक चालकों की मौत, 16 बस यात्री घायल
अमेठी सिटी। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई।

जनरथ बस पर सवार 16 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि हाईवे पर मंगलम स्कूल के पास कोहरे के एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। ठीक पीछे आ रहा ट्रक उससे भीड़ गया।

इसी बीच एक और ट्रक पीछे वाले ट्रक से टकरा गया। हादसे में पीछे वाले दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। एक और ट्रक, जनरथ बस और कार, हाईवे पर क्षतिग्रस्त ट्रकों से टकरा गए। जनरथ बस में बैठे 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत चिंताजनक है।

कार सवार दंपती हादसे में बाल बाल बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है।

More From Author

You May Also Like