Categories: अपराध

रायबरेली में दिन दहाड़े मौलाना की गोली मारकर हत्या

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावा गांव में मौलाना मुर्तजा उम्र 50 वर्ष।‌ शुक्रवार को अपनी बेटी को लेकर बाइक से घर जा रहे थे।

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोखा के पास पिलहा ऊसर के पास नहर पर पहचे ही थे की चार बाइकों पर सवार सात लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और बेटी ने भागकर जान बचाई।

गोली लगने से मुर्तजा की मौके पर मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।‌

More From Author

You May Also Like