• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, संपन्न हुआ छठ पर्व

News Desk

ByNews Desk

Oct 28, 2025
Screenshot 20251025 113815 उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य, संपन्न हुआ छठ पर्व

न्यूज़ डेस्क।
उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। सोमवार की भोर में जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की लालिमा दिखाई दी, वैसे ही व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश और फिसलन के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही।

भक्तों ने सुबह पवित्र नदियों, तालाबों और ग्रामीण इलाकों के पोखरों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठी मइया के गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने सूप-दऊरा में ठेकुआ, केले, नारियल, ईख, मौसमी फल और दीप रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।

बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से कठिनाई जरूर हुई, पर श्रद्धा के आगे सब फीका पड़ा। प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए थे। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था की गई।

अर्घ्य के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण कराया। व्रती महिलाओं ने कहा कि छठ माता की कृपा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना की गई।

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025