Categories: हादसा

सड़क हादसे पति की मौत और पत्नी की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क।
बाराबंकी के  सफेदाबाद चौराहे पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।

मौथरी गांव निवासी नबी अहमद अपनी पत्नी साइमा बानो (37) के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने सड़क पर गिरी साइमा बानो के सिर को कुचल दिया और चालक वाहन समेत फरार हो गया।

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति मामूली रूप से घायल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद

More From Author

You May Also Like