गांव के इर्द गिर्द घूम रहे दो युवकों देख, ग्रामीणों ने दौड़ाया

रायबरेली:  चोरों के आतंक से लोग परेशान हैं। दहशत में ग्रामीण रातभर जागकर चौकसी कर रहे हैं। बछरावां थाना क्षेत्र के खाले गांव मजरे शेखपुर समोधा गांव में देर रात ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को देखा। गांव में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखते ही ग्रामीणों ने दौड़ाया।
ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दोनों भाग निकले। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने चोर होने की आसंका जताई है। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश तेज कर दिया है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like