• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

राहुल का रायबरेली द्वारा 29 को, अमेठी भी जाएंगे टटोलेंगे विकास की नब्ज

News Desk

ByNews Desk

Apr 27, 2025
Img 20250218 Wa0265

रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 29 अप्रैल को रायबरेली के दौरे पर पहुंच रहे हैं। यहां पहली बार बूथ अध्यक्षों से संवाद समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद श्री गांधी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को अमेठी भी जाएंगे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद उनका अमेठी का यह पहला दौरा होगा। वह यूपीए शासनकाल में अमेठी में स्थापित गन फैक्ट्री का निरीक्षण करेंगे।

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष विशाखा फैक्ट्री में दो मेगावाट की क्षमता वाले सोलर प्लांट का उद्घाटन और 25 गरीबों को सोलर कार्ट भेंट करेंगे। शहर के सिविल लाइन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण के बाद जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि इसी दिन रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण और सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के संवाद कार्यक्रम में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करेंगे। दूसरे दिन सुबह 9:30 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और आम लोगों से भेंट के बाद वह अमेठी में संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन करेंगे।

Related posts:

AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी

रायबरेली: AI...
Wednesday October 15, 2025

दो और पांच के सिक्के से तौले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली :...
Wednesday March 19, 2025

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे सांसद राहुल गांधी

रायबरेली। सर...
Friday February 21, 2025

भाजपा विकास के नाम पर कर रही है दिखावा - राहुल गांधी

रायबरेली । र...
Thursday February 20, 2025

राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया नजर बंद

रायबरे...
Thursday February 20, 2025

लालगंज में 21 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे युवाओं से संवाद

रायबरेली...
Wednesday February 19, 2025

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

रिपोर्ट-सा...
Tuesday February 18, 2025

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

ऊंचाहार।...
Saturday February 8, 2025

राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी बाबा साहब के बनाये संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं

रायबरेली: का...
Monday February 3, 2025