• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

लगातार विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, जिला पंचायत सदस्य ने दी आन्दोलन की चेतावनी

News Desk

ByNews Desk

Apr 8, 2025
IMG 20250408 WA0205 लगातार विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन, जिला पंचायत सदस्य ने दी आन्दोलन की चेतावनी

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
भीषण गर्मी में लगातार विद्युत कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में अपने समर्थकों के साथ विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंप कर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की। समय से मांग न पूरी होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी।

जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ,सतपाल यादव, जगदीश कुरील, अभय शुक्ला ,राघवेंद्र सिंह ,त्रिलोकी सिंह, कौशल किशोर, हिमांशु के साथ मंगलवार को विद्युत वितरण उपखंड जगतपुर पहुंचे।आरोप लगाया कि विद्युत वितरण उपखंड से विकासखंड जगतपुर गौरा तथा विकासखंड राही व सलोंन के गांवों को उपखंड से विद्युत आपूर्ति की जाती है। भीषण गर्मी का समय चल रहा है। सुबह 5:00 से 9:00 बजे तक रोस्टिंग के नाम पर विद्युत कटौती की जाती है। 11:00 बजे से शाम 6:00 तक गेहूं की फसल बचाने के नाम पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बामुश्किल सुबह से शाम तक दो से तीन घटे बिजली मिल पाती है।

दोपहर से शाम तक भीषण गर्मी में लाखों ग्रामीण परेशान होते हैं। इतना ही नहीं विद्युत आने जाने तथा फाल्ट सही करने के नाम पर कटौती करने का कोई निश्चित समय नहीं है। जिसकी वजह से व्यापारियों स्कूलों तथा अस्पताल में आने वाले रोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता चंद्रेश कुमार पटेल ने बताया है कि आपूर्ति के अनुरूप बिजली पहुंचाई जाती है। सरकार के आदेश पर दोपहर के समय पूर्ति बंद रहती है।

Related posts:

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025