• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शोहदों का आतंक, स्कूल से घर जा रही छात्रा को सरे बाजार पीटा

News Desk

ByNews Desk

Feb 28, 2025
Screenshot 2024 1008 210900

न्यूज़ डेस्क:
लालगंज कस्बे के साकेत नगर मोहल्ला स्थित पशु चिकित्सालय के सामने शुक्रवार को स्कूल से पढ़कर सहेलियों के संग घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार शोहदों ने पीट दिया। चोट लगने के कारण छात्रा लहू लुहान हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया।

क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शाम करीब चार बजे कस्बे के एक इंटरमीडिएट कॉलेज से पढ़कर सहेलियों संग घर जा रही थी। तभी बाइक सवार शोहदों ने सरे राह चलती बाइक से उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया। जिससे बालिका साइकिल समेत वहीं गिर पड़ी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि आरोपी इतने पर भी नहीं माने बाइक से उतरकर उस पर ताबड़तोड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। चोट लगने के कारण छात्रा लहू लुहान हो गई। सहेलियों के शोरगुल मचाने पर जब लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से फरार हो गए।

उधर राहगीरों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। छात्रा के मुंह पर गंभीर चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025