• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ड्रैगन फ्रूट और स्काॅटलैंड का काले आलू बढ़ा रहा स्वाद और सेहत

News Desk

ByNews Desk

Feb 8, 2025
ड्रैगन फ्रूट और स्काॅटलैंड का काले आलू बढ़ा रहा स्वाद और सेहत

ऊंचाहार। प्रगतिशील किसान राम गोपाल सिंह चंदेल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। धान, गेहूं व आंवले की खेती के साथ उन्होंने अमेरिका के ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। राम गोपाल को कहना है कि आने वाले समय में ड्रैगन उनकी आय बढ़ाने के साथ क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगी। यह फल न केवल स्वाद बढ़ा रहे हैं, बल्कि सेहतमंद भी बना रहे हैं।

तहसील मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर बरसवां मजरे कंदरावां के किसान रामगोपाल सिंह करीब छह एकड़ में खेती करते हैं। गांव के पास ही उनका कृषि फार्म है। जिसमें इस बार उन्होंने लगभग एक बीघे ड्रैगन फ्रूट की फसल लगाई है। नागफनी प्रजाति की इस फसल के लिए एक हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। किसान की माने तो जुलाई में फसल फूलों से सजेगी और फल लगने शुरू होगें। नवंबर से उपज तैयार होगी। आस पास के कई किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है, लेकिन अभी उनकी फसल शुरुआती दौर में है।

किसान रामगोपाल सिंह का कहना है कि इस खेती के लिए एक एकड़ में 500 सीमेंट के पतले खंभे लगाए गए हैं। एक खंभे में चार पौधे लगाए जाते हैं। खंभों की दूरी 10 फिट व पौधे से पौधे की दूरी आठ फिट होती है। एक पेड़ में पहले वर्ष पांच किलो फल निकलता है और 25 वर्षों तक हर वर्ष फल उत्पादन में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। बाजार में इन फलों की कीमत 250-400 रुपये प्रति किलो है।

किसान राम गोपाल सिंह फसल में रासायनिक खादों का प्रयोग नहीं करते। गोबर व गौमूत्र से स्वयं तैयार की जाने वाली जीवामृत जैविक घोल फसलों में डालते हैं। उनके कृषि फार्म में स्काॅटलैंड का काला आलू भी तैयार होने वाला है। वहीं दो हजार वर्ष पुरानी गेहूं की देशी प्रजाति सोना, मोती व वंशी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम गोपाल की मशरूम व चियासीड़ भी लगाई है।

रामगोपाल का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट पौष्टिक फलों में एक है। इसमें फ़ाइबर, विटामिन ए व सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है। डाक्टरों की मानें तो इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती व कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है। आंख, दांत व हड्डियों की मजबूती के लिए भी यह फल लाभदायक है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

बहराइच जनपद में जंगल में बसे इस गांव को दूसरी जगह बसाया जाएगा सीएम ने दिया आदेश

बहराइच जनपद ...
Sunday November 2, 2025

रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को दिल्ली के उप राज्यपाल ने किया सम्मानित

  नी...
Sunday November 2, 2025

अखिलेश यादव की युवा सोंच से बदल रहा ग्राम पंचायत का स्वरूप

न्यूज़ डेस्क...
Saturday November 1, 2025

मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण के सुझाव देने दिल्ली जाएंगे अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 27, 2025

एक माह में सड़कें होंगी चकाचक, सरकार ने कर दिया ऐसा काम

रायबरेली। बा...
Thursday October 23, 2025

बिजली बिल बकायदारों की होगी बल्ले बल्ले सरकार जल्द ला सकती है यह योजना

लखनऊ: यूपी क...
Saturday October 11, 2025