• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अटेवा ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

News Desk

ByNews Desk

Jan 28, 2025
अटेवा ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

रायबरेली: केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस को अधिसूचित कर दिया है। सरकार की तरफ से यह पेंशन स्कीम 1 अप्रैल 2025 से लागू कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से अधिसूचित किए जाने के बाद कर्मचारियों में यूपीएस के प्रति लगातार रोष बढ़ रहा है।

मंगलवार को NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर कर्मचारियों ने यूपीएस की प्रतिया जलाकर विरोध जताया। विकास खंड डलमऊ में अटेवा के संयोजक प्रकाश चंद्र यादव के आवाहन पर परिषदीय विद्यालयों, इंटर कॉलेज, सरकारी कार्यालय एवं अस्पताल में यूपीएस की प्रतिया जलाकर स्वाहा किया गया।

अटेवा डलमऊ के अध्यक्ष प्रकाश चंद यादव ने बताया की 24 जनवरी 2025 को यूपीएस की अधिसूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार की इस नई पेंशन स्कीम से पूरे देश के शिक्षक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस स्कीम के विरोध में प्रतीक के रूप में विकास खंड डलमऊ के सभी विभागों के शिक्षक,कर्मचारी एवं अधिकारियों ने यूपीएस की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज किया है।
अटेवा के महामंत्री सज्जन कुमार ने बताया की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है। यह उनकी वित्तीय स्थिरता को खतरे में डाल सकती है अटेवा के कोषाध्यक्ष श्री विपिन कुमार वर्मा ने बताया की भविष्य में यूपीएस एनपीएस से भी बड़ा घोटाला साबित होगा, इसीलिए अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षक कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

पंचायत घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उतारना भूल गए

रायबरेली। दी...
Tuesday November 4, 2025

अनियमित के आरोप में पद से हटाए गए नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

महादेवा में दूसरे गरजा बुलडोजर, मौजूद रहा पुलिस प्रशासन

बाराबंकी जनप...
Sunday November 2, 2025

ड्यूटी से गायब चिकित्सक व कर्मचारियों का सीएमओ ने वेतन रोका

  &n...
Wednesday October 29, 2025

डीएम ने कार्यो में लापरवाही पर डीपीआरओ और अधिशासी अभियंता शहरी जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा

  रा...
Tuesday October 28, 2025

मेडिकल स्टोर पर मारा, दवाओं के भरे नमूने

रायबरेली ।‌ ...
Friday October 24, 2025