• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कांग्रेस के हाथ को मजबूत कीजिए: अतुल सिंह

News Desk

ByNews Desk

Jan 24, 2025
Img 20241103 Wa0034

ऊंचाहार: विधानसभा ऊंचाहार के ऊंचाहार नगर में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी सांसद के.एल शर्मा ने पत्रकार बंधुओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया व समाचार पत्र वितरकों को कम्बल वितरित किया|

मुख्य अतिथि ने कहा आज पत्रकारों का सम्मान करते हुए बड़े गर्व की अनुभूति हो रही है,पत्रकार भाइयों का देश के विकास में बड़ा योगदान है|गांव की छोटी-छोटी जनसमस्याएं पत्रकार उठाते रहते हैं!इसके बाद कांग्रेस पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित जय बापू-जय भीम,जय मंडल-जय संविधान कार्यक्रम को श्री शर्मा जी ने सम्बोधित किया|

श्री शर्मा ने कहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गए संविधान को बचाने के लिए राहुल गाँधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं,हम सभी को राहुल गाँधी जी के हांथों को मजबूत करना है|पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजक अतुल सिंह ने कहा कि पत्रकार बंधु समाज का आइना होते है,पत्रकार बन्धु निडर व निर्भीक होकर समाज की सेवा कर रहे हैं|

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी,जिला उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री,जिला उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ल,समन्वयक रोहित सिंह,विधानसभा प्रभारी महेश प्रसाद शर्मा,राम कुमार सिंह,शम्भू पाल,शैलेन्द्र सिंह,अनिरुद्ध दीक्षित,ओम प्रकाश पाल,रामदत्त पांडेय,आनंद तिवारी,विनोद मौर्या,सतेन्द्र सिंह,देवनाथ पाल,रामदेव पाल,मनीष गौतम,महानंद पांडेय,फूलचंद्र जायसवाल,रामखेलावन पासी,सदाशिव लोधी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे|

Related posts:

AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी

रायबरेली: AI...
Wednesday October 15, 2025

राहुल का रायबरेली द्वारा 29 को, अमेठी भी जाएंगे टटोलेंगे विकास की नब्ज

रायबरेली। ...
Sunday April 27, 2025

दो और पांच के सिक्के से तौले गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

रायबरेली :...
Wednesday March 19, 2025

महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जमकर बरसे सांसद राहुल गांधी

रायबरेली। सर...
Friday February 21, 2025

भाजपा विकास के नाम पर कर रही है दिखावा - राहुल गांधी

रायबरेली । र...
Thursday February 20, 2025

राहुल गांधी का विरोध करने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस ने किया नजर बंद

रायबरे...
Thursday February 20, 2025

लालगंज में 21 को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे युवाओं से संवाद

रायबरेली...
Wednesday February 19, 2025

रायबरेली-सांसद राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा 20 को विभिन्न कार्यक्रम में करेगे शिरकत,,,,

रिपोर्ट-सा...
Tuesday February 18, 2025

दिल्ली और मिल्कीपुर जीत के जश्न में डूबे भाजपाई , नेताओं ने कहा रच दिया इतिहास

ऊंचाहार।...
Saturday February 8, 2025