• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

एक ही छत के नीचे होगा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

News Desk

ByNews Desk

Nov 24, 2024
Img 20241013 Wa0113

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर 26 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर लगाकर लाभ दिलाए जाने का आदेश दिया गया। संबंधित अधिकारी लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

वृद्धावस्था पेंशन, आधार प्रमाणीकरण, सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, के लाभार्थियों को लाभ दिलाए जाने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है। विधवा पेंशन कन्या सुमंगला जिला प्रोबेशन अधिकारी, दिव्यांग पेंशन कृत्रिम अंग ,सहायक उपकरण, दुकान संचालन, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में लाभ दिलाए जाने के लिए दिव्यांगजन अधिकारी को, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड के वंचितों को जिला पूर्ति अधिकारी लाभान्वित करेंगे। नाबार्ड अधिकारी आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैंप, तथा परियोजना निदेशक प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास से संबंधित लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय पर चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी तथा पात्रता के आधार पर लाभ दिलाए जाने की पहल की गई है। शिविर में भाग लेकर पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। खंड विकास अधिकारी हबीबुल रब ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी का आदेश प्राप्त हुआ है। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के लिए पात्र व्यक्तियों को सूचना पहुंचा जाने का कार्य सौंपा गया है।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *