• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

508 जोड़े लेंगे सात फेरे, छह कुबूल करेंगे निकाह

News Desk

ByNews Desk

Nov 18, 2024
Img 20241022 070442

रायबरेली : शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के जरिए गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले किए जा रहे हैं। योजना में बीते दिनों सुलतानपुर में हुए फर्जीवाड़े के कारण जिला प्रशासन फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को दो स्थानों पर आयोजन किया जाएगा। सलोन के मिनी स्टेडियम व सतांव के गन्ना कांटा मैदान में आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोनों जगह 508 जोड़े सात फेरें लेंगे, वहीं छह जोड़े निकाह कुबूल करेंगे।
सामूहिक विवाह की तैयारियों को लेकर रविवार को अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अव्यवस्थाओं को दूर करने के निर्देश दिए। सोमवार को गन्ना कांटा मैदान में हरचंदपुर, सतांव, खीरों, लालगंज, सरेनी, शिवगढ़, बछरावां, महाराजगंज ब्लाक व नगर पंचायत बछरावां, महाराजगंज व शिवगढ़ के जोड़े शामिल होंगे। मिनी स्टेडियम सलोन में सलोन, छतोह, डीह ब्लाक के साथ नगर पंचायत सलोन, नसीराबाद व परशदेपुर के जोड़े पहुंचेंगे। अधिकारियों ने सभी ब्लाक व नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले जोड़ों के परिवारजन को आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देश दिए हैं।

ब्लाक व नगर पंचायत के अनुसार आंकड़े
हरचंदपुर- 44, सतांव-27, खीरों- 10, लालगंज-10, सरेनी- 04, शिवगढ़- 61, बछरावां- 71, महाराजगंज- 53 ब्लाक व नगर पंचायत बछरावां- 03, नपं महाराजगंज- 03 और नपं शिवगढ़ के 19, सलोन- 43, छतोह-57, डीह- 95, नगर पंचायत सलोन- 07, नसीराबाद- 03, परशदेपुर- 04 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होंगे।
कोट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत सलोन के मिनी स्टेडियम व सतांव के गन्ना कांटा मैदान में आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों स्थानों में 508 जोड़े सात फेरे लेंगे, छह जोड़े निकाह कुबूल करेंगे।
सृष्टि अवस्थी, समाज कल्याण अधिकारी

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

जेवरात साफ करने के नाम पर टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के आभूषण

  ला...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *