भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का छात्र-छात्राओं ने किया मंचन

नागेश त्रिवेदी, रायबरेली: पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य गायन के साथ साथ भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। उपस्थित लोगों ने सजीव मंचन की सराहना की गई।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लक्ष्मण व माता सीता के साथ लंका पति रावण को युद्ध में परास्त कर 14 वर्ष बाद अयोध्या लौटे। अयोध्यावासी के रूप में छात्र-छात्राओं ने राम लक्ष्मण माता सीता का स्वागत किया। भगवान श्री राम सबसे पहले भरत से मिले। इसके बाद माताओंसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई अयोध्या नगरी में प्रवेश किया ।इतने वर्षों बाद राम को देखकर अयोध्यावासी रूपी छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया। गुरु वशिष्ट के रूप में छात्र ने ब्राह्मणों के साथ मिलकर राज्याभिषेक की तैयारी की। और उनका राजतिलक किया। मंत्रोच्चार के बीच विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार पांडे प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी तथा विद्यालय की छात्राओं ने आरती उतारी। जय श्री राम के गगन भेदी नारों से विद्यालय प्रांगण गूंजाय मान हो गया। छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से राम लक्ष्मण सीता तथा हनुमान का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like