दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे राहुल गांधी, दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर आज पहुंचेंगे

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर रहेंगे। दौरे के दूसरे दिन वह दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी।

राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में सराफा व्यापारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और डॉक्टरों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह स्थानीय मुद्दों और विभिन्न वर्गों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। राहुल गांधी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
दो दिवसीय दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में भी सक्रियता बढ़ गई है।

More From Author

You May Also Like