Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षाविद् रामरतन यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षकों का हुआ सम्मान
रायबरेली। श्री भागीरथी इंटर कॉलेज मुराई बाग, रायबरेली में रविवार को विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय रामरतन यादव की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय रामरतन यादव और स्वर्गीय बहन अनुपम जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम प्रबंधक शीबा यादव, अभिषेक सिंह यादव व प्रधानाचार्य विकास शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय रामरतन यादव के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. शीबा यादव, प्रधानाचार्य विकास शर्मा और अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामरतन यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। श्रद्धांजलि सभा के दौरान विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।