पांच पंपिंग सेट ने बदली तस्वीर, आदर्श नगर में जलभराव से राहत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
संसू जागरण। डलमऊ(रायबरेली)। बारिश के बाद आदर्श नगर में जमा पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। गलियों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित था और लोगों को घरों से निकलने में भी दिक्कत हो रही थी। शनिवार को समाजसेवी शैलेश मिश्रा ने पहल करते हुए पांच पंपिंग सेट लगवाए और जलभराव वाले स्थानों से पानी बाहर निकलवाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पानी की निकासी होने पर मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद मोहल्ले में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से पानी जमा हो गया था। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। पंपिंग सेट से पानी निकाले जाने के बाद रास्ते साफ हुए और आवागमन सुचारु हो सका। लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए समाजसेवी शैलेश मिश्रा का आभार जताया।

पानी निकासी के दौरान मोहल्ले के सभासद प्रतिनिधि राहुल कुमार, पुरुषोत्तम शुक्ल और संजय मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भविष्य में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की।

More From Author

You May Also Like