Categories: हादसा

तांत्रिक अपने घर आया और खुद झाड़-फूंक कर बिस्तर पर सो गया रात में हो गई उसकी मौत

रायबरेली:
ऊंचाहार में सांप पकड़ते समय तांत्रिक को सांप ने डस लिया। तांत्रिक अपने घर आया और खुद झाड़-फूंक कर बिस्तर पर सो गया। रात में उसकी मौत हो गई। सुबह घर वालों ने देखा तो उनकी मौत का पता चला।

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास रहने‌ वाले जमुना प्रसाद (55) पुत्र रामचंद्र घर के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पीछे वट वृक्ष के नीचे झाड़-फूंक करते थे। वह सांप पकड़ने के उस्ताद माने जाते थे। शुक्रवार की देर शाम वह कबीर चौराहे के पास एक मकान में सांप पकड़ने गए थे। उन्होंने सांप को पकड़कर बिल से बाहर निकाला लेकिन इस दौरान सांप ने उनकी अंगुली में डस लिया। सांप को लेकर वह घर पहुंचे और एक डिब्बे में बंद कर दिया। अंगुली में दवा लगाई और खाना खाकर सो गए।

रात में उनकी मौत हो गई। सुबह देर तक नहीं उठे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि टिल्लू जायसवाल ने बताया कि सांप के डसने से उनकी मौत हो गई है। शव का अंतिम संस्कार हो गया है।

More From Author

You May Also Like