Categories: हादसा

रायबरेली के गदागंज में भीषण सड़क हादसा एक की मौत दो घायल

सशक्त न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली के गदागंज चौराहे पर मंगलवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार एक युवक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है वही घटना के बाद तक चालक फरार बताया जा रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवारी युवा के भट्टे में श्रमिक है और वह सुबह मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी डलमऊ की ओर से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और पलट गया जिसके नीचे एक श्रमिक दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।

स्थानी लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में शिकार युवकों के परिजनों को सूचना दी और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में जीत पुकार मच गई घर वालों का रो रो कर बुराहाल है।

More From Author

You May Also Like