विधायक के सामने फूटा कर्मचारियों का दर्द, बीडीओ को लगाई फटकार

न्यूज डेस्क, रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम के साथ सफाई कर्मचारी संघ द्वारा क्षेत्रीय विधायक के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। सफाई कर्मचारियों ने विधायक से अपनी समस्या सुनाई। विधायक ने बीडीओ को कड़ाई समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर बाद शासन की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिवस के अवसर पर लाभार्थियों के ग्रह प्रवेश तथा तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मनुज कुमार पाण्डेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। जहां बीडीओ कामरान नेमानी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक मनोज कुमार पाण्डेय का फूल माला पहना कर स्वागत करने के साथ चित्र भेंट किया इसके बाद लिपिक विभाग के वरिष्ठ लिपिक समेत सफाई कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया।
सफाई कर्मचारियों ने फिर से चुनाव करते हुए अमृत लाल मौर्या को नया अध्यक्ष चुना उसके बाद विधायक मनोज कुमार पाण्डेय से सफाई कर्मचारियों ने एक एक करके एडीओ द्वारा किए जा रहे शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत की। सभी की समस्या सुनकर विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने सम्बंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और बीडीओ को निर्देशित किया जल्द जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। इसके बाद कार्यक्रम में आए अलग अलग ग्राम पंचायत से करीब तीस महिला पुरुष को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
विधायक मनोज कुमार पाण्डेय सभी सफाई कर्मचारियों समेत लाभार्थियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। और बीडीओ कामरान नेमानी को को निर्देश दिए कि विभाग में गुटबाजी न करके कार्य किया किया जाए और किसी भी कर्मचारी को बेजा परेशान न किया जाए। सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जिस न्याय पंचायत में सफाई कर्मचारी का अच्छा कार्य रहा और सबसे बेहतर साफ सफाई होगी उसे मेरी ओर से इक्यावन सौ रुपए का पुरस्कार देने के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान,ब्लॉक कर्मचारी सहित सफाई कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like