Categories:
अपराध
पति पत्नी में हुआ विवाद दोनों ने उठाया ऐसा कदम हर कोई रह गया सन्न
रायबरेली जनपद में सतांव के पूरे ठाकुरदीन मजरे हाजीपुर में दंपती के बीच गृहकलह का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने कीटनाशक दवा पी ली। दोनों को सीएचसी से गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की रही है।
गांव निवासी अरविंद कुमार (30) व उनकी पत्नी कांति देवी के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। सोमवार रात को दोनों के बीच गृहकलह हुई। इसके बाद दोनों ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत खराब होने पर ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दंपति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।