Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
सलोन की 63 वर्षीय महिला H1N1 संक्रमित, लखनऊ में चल रहा इलाज
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। सलोन क्षेत्र के पूर्वी पैगंबरपुर स्थित गुरुद्वारा निवासी 63 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है। महिला में इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए जाने के बाद जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को इंफ्लुएंजा-लाइक इलनेस (ILI)/सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (SARI) के लक्षण थे। 25 अगस्त को ट्रूनेट (क्वांटिटेटिव) जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट 26 अगस्त को पॉजिटिव आई। जांच लखनऊ स्थित अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई। रिपोर्ट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
महिला की उम्र 63 वर्ष है। रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज की स्थिति और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।